रतलाम की शान ……….

शांति का प्रतीक रतलाम…………..

Posted in ratlam by admin@ratlaminfo.com. No Comments

खास बात

मालव की माटी की भीनी-भीनी खुशबू देने वाला जिला रतलाम मध्यप्रदेश के पश्चिमी भू – भाग पर बसा एक ऐसा मिलन बिन्दु है, जहां गुजरात, राजस्थान और मालवा की लोक संस्कृतियों का सम्मिश्रण भाषण, त्यौहार एवं वेशभूषा में देखने को मिलता है ।

भौगोलिक दृट से इस जिले की सीमा राजस्थान की भूमि को स्पश करती है तो प्राकृतिक दृ’िट से यह दो भागों में विभाजित है । जिले के पूर्वी क्षेत्र में मालवा का पठार है, वहीं पश्चिमी क्षेत्र चट्टानी पहाडि़यों से भरा पड़ा है । जहां एक और विंध्याचल एवं अरावली पर्वत श्रंखलाओं ने अनेक छोटी-मझली सरिताओं को अपने आंचल में स्थान दे रखा है, वहीं दूसरी ओर प्रकृति ने भी अपनी सम्पूर्ण उदारता से इस जिले को हरियाली से आच्छदित कर मनमोहक एवं रमणीय बना रखा है प्राकृतिक वैभव संपदा से भरपूर यह मालवा का एक उन्नत जिला है, यहां की जलवायु समकूल है ।

Posted in ratlam by admin. Comments Off

रतलाम

रतलाम भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त के मालवा क्षेत्र का एक जिला है। रतलाम शहर समुद्र सतह से १५७७ फीट कि ऊन्चाई पर स्थित है। रतलाम के पहले राजा महाराजा रतन सिंह थे । यह नगर सेव, सोना तथा साडी तथा समोसा के लिये प्रसिद्ध है ।

Read the rest of रतलाम

Posted in ratlam by admin. No Comments